25 કલાક ન્યૂઝ
Get 2x faster version
Open in app
सभी ट्रेंडिंग यात्रा संगीत खेल फैशन वन्यजीव प्रकृति स्वास्थ्य खाना टेक्नोलॉजी लाइफ स्टाइल पीपल व्यापार ऑटोमोबाइल मेडिकल मनोरंजन इतिहास राजनीति बॉलीवुड World Others

सरकार ने किसानों की मदद करने और ग्रामीण अर्थव्‍यस्‍था को प्रोत्‍साहन देने के लिए दो अध्‍यादेश लागू कर दिए हैं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने और किसानों की मदद के उद्देश्‍य से दो अध्‍यादे

india, indian, goverment, farmers, help, rural, economy, encouragement, ordinance, applicable

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने और किसानों की मदद के उद्देश्‍य से दो अध्‍यादेशों जारी किये हैं। इनमें कृषक, उत्‍पाद, व्‍यापार और वाणिज्‍य- (प्रोत्‍साहन और सुविधा अध्‍यादेश) और मूल्‍य आशवासन और कृषि सेवा (सशक्‍तीकरण और संरक्षण) समझौता अध्‍यादेश 2020 शामिल है।


मंत्रिमंडल ने हाल में ही इन दोनों अध्‍यादेशों को मंजूरी दी थी। ये अध्‍यादेश कृषि उपज के निर्बाध व्‍यापार और किसानों को उनकी पंसद के खरीदारों से जुड़ने का अधिकार प्रदान करेंगे।


कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कल सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर इन अध्‍यादेशों की जानकारी दी और सुधारों को अमल में लाने के लिए उनसे सहयोग का आग्रह किया था ।


 उन्‍होंने सुधारों के नये माहौल में कृषि क्षेत्र की वृद्धि और विकास में उनसे निरंतर सहयोग देने का आग्रह किया। केन्‍द्र सरकार किसानो की आय बढ़ाने और कृषि विपणन को प्रभावी और दक्ष बनाने के उद्देश्‍य से व्‍यापक उपाय कर रही है।


Stay Tuned

Comments