25 કલાક ન્યૂઝ
Get 2x faster version
Open in app
सभी ट्रेंडिंग यात्रा संगीत खेल फैशन वन्यजीव प्रकृति स्वास्थ्य खाना टेक्नोलॉजी लाइफ स्टाइल पीपल व्यापार ऑटोमोबाइल मेडिकल मनोरंजन इतिहास राजनीति बॉलीवुड World Others

फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत को राफाल विमानों की समय से आपूर्ति कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत को राफाल विमानों की समय से आपूर्ति करने की प्रतिबद्

rafale, plance, india, france, covid-19

फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत को राफाल विमानों की समय से आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता फिर दोहराई है। फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली ने आज फोन पर बातचीत के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को यह आश्वासन दिया। 


दोनों नेताओं ने कोविड-19 की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने पर भी सहमति बनी। दोनों मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की।


रक्षा मंत्री ने 2020 से 2022 तक हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों के फोरम इंडियन ओशन नावेल सिमपोजियम -आईओएनएस की फ्रांस की अध्यक्षता का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने हिंद महासागर क्षेत्र के बारे में 2018 के भारत-फ्रांस संयुक्त रणनीतिक विजन को साकार करने के लिए काम करने पर सहमति प्रकट की।



Stay Tuned

Comments