हेमंत जोशी वर्ल्ड फासटेस्ट हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले दुनिया के पहले सिंगर
संगीत जगत में बहुत कलाकार आते हैं जो भक्ति गीत गाकर अपना मुकाम बनाते है, कुछ नए आयाम दर्ज करते हैं वहीं कुछ परस्पर म
संगीत जगत में बहुत कलाकार आते हैं जो भक्ति गीत गाकर अपना मुकाम बनाते है, कुछ नए आयाम दर्ज करते हैं वहीं कुछ परस्पर मेहनत करते चले जाते हैं। इसी कड़ी में एक नाम सामने आया बहुत ही बेहतरीन गायक हेमंत जोशी का जिन्होंने हालही में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह सबसे तेज हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले पहले कलाकार एवं गायक बन चुके हैं। उन्होंने इसे आपनुं गिर सोमनाथ नामक यूट्यूब चैनल पे अपलोड किया। करीब दो मिनट में ये हनुमान चालीसा संपन्न हुई। ऐसा नहीं कि सिर्फ पाठ किया है अपितु अच्छे से इसकी मिक्सिंग भी कि गई है, की सुनने में लोगो को एक खुशी और सुख कि अनुभूति हो। इस रिलीज़ ने दुनिया में सबसे तेज पाठ कि गई हनुमान चालीसा के वीडियो एवम् ऑडियो का रिकॉर्ड बनाया है।
बहुत बार हेमंत जोशी ने लाइव आके, अलग अलग प्लेटफॉर्म पे भी हनुमान चालीसा का पाठ किया है। आज ये कीर्तिमान अपने नाम कर उन्होंने अपने को ही नहीं समूचे भारत वर्ष को गौरवांवित किया है। अपने आपमें एक अनूठा कार्य। बचपन से हेमंत ने गीत और संगीत में विशेष रुचि दिखाई और निरंतर अभ्यास किया। उन्होंने अपनी क्लासिकल संगीत की तालीम बहुत ही मशहूर गायक उस्ताद राशिद खान से ली है। बड़े बड़े संगीतकारों के साथ हेमंत ने परफॉर्म किया है। अफ्रीका जैसे देश में उनके हजारों में प्रशंसक है और उन्हें लोगो ने प्यार और सम्मान से द हाफ ब्लड प्रिंस के खिताब से नवाजा है। इसके तत्पश्चात उन्होंने इसे अपने शरीर पे अफ्रीकी लोगो के सम्मान में गोदवा भी लिया। हेमंत एक मशहूर कलाकार के रूप में उभर रहे हैं।
(+91) 8081113111
pr@25hrnews.com