दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीरय बैठक की
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रशासन को सभी कोरोना संक्रमित लोगो की जांच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परà
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रशासन को सभी कोरोना संक्रमित लोगो की जांच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद - आईसीएमआर के दिशा निर्देशों के अनुरूप करने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की भी ठीक से पहचान की जाए।
उपराज्यपाल ने सभी संक्रमित मरीजों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप अस्पतालों में भर्ती करने का भी निर्देश दिया। श्री बैजल ने कहा कि दिल्ली की मेडिकल क्षमता को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए सभी ढांचागत और मानव संसाधन आवश्यकताओं को समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के मामले में कड़ाई बरती जाए ताकि कोरोना संक्रमण और न फैले। उन्होंने अन्य राज्यों द्वारा अपनाए जा रहे श्रेष्ठ उपायों को भी अपनाने पर भी जोर दिया।
उपराज्यपाल आज दिल्ली में कोविड-19 के संक्रमण पर एक सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उपराज्यपाल से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कोविड के बढते हुए मामलों का उल्लेख किया और कहा कि अभी सामुदायिक स्तर पर कोविड संक्रमण की संभावना नहीं है।
(+91) 8081113111
pr@25hrnews.com